नई दिल्ली: देश में रोजाना कोविड के संक्रमण में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दिल्ली अपनी पांचवीं लहर का सामना कर रही है, जबकि देश अपनी तीसरी लहर में है।
दिल्ली ने बुधवार को 10 प्रतिशत की सकारात्मक दर के साथ 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए। उन्होंने यह भी बताया की शहर में सरकार ने एक कोविड वॉर रूम बनाया है जो मरीजों और ऑक्सीजन आदि के बारे में जिला और अस्पताल-वार डेटा बनाए रखेगा। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी की ज्यादातर आबादी शहरी है। यहां बाहर से आने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है इसलिए यहां संक्रमण का खतरा भी ज्यादा है।
हाल ही में दिल्ली सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। कर्फ्यू शुक्रवार को रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार को सुबह 5 बजे तक रहेगा। यह कर्फ्यू प्रत्येक सप्ताहांत को जारी रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान राजधानी में सभी आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। सप्ताहांत के कर्फ्यू के साथ-साथ सप्ताह के दिनों में भी रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ