कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का आज ऐलान होगा। कैप्टन की पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहली बार अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी छोड़ कर अलग चुनाव लड़ रहे है। इस बार भाजपा से गठबंधन भी पहली बार ही है। अमरिंदर सिंह आज दोपहर बाद पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।
आपको बता दें पंजाब में अमरिंदर सिंह की पार्टी भाजपा और शिरोमणि अकालीदल संयुक्त के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही है। भाजपा पंजाब चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं शिरोमणि अकाली दल संयुक्त भी 14 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
निकिता सिंह
0 टिप्पणियाँ