दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव को लेकर एक चुनावी दांव खेला है। एक मौका केजरीवाल को कैंपेन शुरू किया गया है। केजरीवाल दिल्ली में होने वाले विकास कार्यों की वीडियो लोगो से बनवाएंगे।
यह वीडियो लोग पंजाब में अपने जानकार लोगों को भेजेंगे। बदले में सबसे ज्यादा वीडियो भेजने वाले 50 लोगो के साथ केजरीवाल डिनर करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे काम से बहुत खुश है। दिल्ली के अच्छे काम बाकी देश के राज्यों में भी होने चाहिए। मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए विदेश से लोग आए। स्कूल देखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी आई। दिल्ली के लोगों को हमारी सरकार ने खूब सुविधाएं दी। बाकी देश के स्कूल, अस्पताल भी अच्छे होने चाहिए। सड़के अच्छी होनी चाहिए। अभी चार राज्यों में आप पार्टी चुनाव लड़ रही है। जिन राज्यों में आपकी जान पहचान है, उन्हें भेजे कि वे भी अपने राज्य में आप को वोट दें। उनकी जिंदगी भी बदल सकती है।
निकिता सिंह
0 टिप्पणियाँ