Ticker

8/recent/ticker-posts

Header Ads Widget


 

कृष्ण नगरी पहुंचे अमित शाह!




केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा-वृंदावन के दौरे पर रहेंगे। भगवान बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद चुनावी रण को जीतने के टिप्स बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं को देंगे। शाह करीब 3 घंटे वृंदावन में रहेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के लिए मनोकामना मांगी और मथुरा में जनता के साथ सीधा संवाद किया। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने यह भी कहा है कि 5 साल पहले समाजवादी पार्टी सिर्फ अपनी जाति और वर्ग के लोगों के लिए कार्य करती थी।

उन्होंने कभी भी उत्तर प्रदेश के लिए सामूहिक तौर पर कार्य नहीं किया। सपा और बसपा सिर्फ अपनी अपनी जातियों के लिए कार्य करती हैं| उन्हें पूर्ण उत्तर प्रदेश से कोई मतलब नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की घटनाओं में गिरावट आई है और महिलाओं को सम्मान भी मिला है। उत्तर प्रदेश में बाहुबली के नाम से घूमने वाले नामी गुंडे भी अब पुलिस से खौफ खाते हैं। उत्तर प्रदेश का पूर्ण विकास करते हुए योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के व्यक्ति का ध्यान रखा है और सबको साथ लेकर एक नया उत्तर प्रदेश बनाने की कोशिश की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ