नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे जानी मानी और लोकप्रिय जोड़ी में से एक निक -प्रियंका की जोड़ी है। 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर में उम्मेद भवन में दोनों ने हिन्दू और क्रिश्चियन रीती-रिवाजो से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। निक-प्रियंका दोनों ने सरोगेसी के जरिये इस बच्चे का स्वागत किया है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिये माँ बनी है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेम पोस्ट अपलोड कर यह जानकारी दी और इस खुशखबरी को सुनने के साथ ही फैंस का बधाई देने का सीलसीला शुरू हो गया है। फैंस अपना प्यार लुटाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
इस पोस्ट में लिखा है, 'हमें ये कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सकें। बहुत बहुत धन्यवाद।'
हालाँकि उनके घर बेटा आया है या बेटी इसकी उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के द्वारा अपने नाम के पीछे से इंस्टाग्राम अकाउंट पर जोनस सरनेम हटाया गया था जिसके बाद इनके अलग होने की भी काफी खबरे उड़ी थी।
0 टिप्पणियाँ