69 साल की लंबी यात्रा के बाद, एयर इंडिया गुरुवार को आधिकारिक तौर पर टाटा समूह को सौंपने के लिए तैयार है। 1.2 लाख करोड़ रूपए की देश की एविएशन इंडस्ट्री के लिए इस साल से काफी कुछ बदलने वाला है।
सरकारी कंपनी एयर इंडिया आज यानी 27 जनवरी,2020 से प्राइवेट हो जायेगी। एयर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा समूह के चेयरमैन PM मोदी से मिलेंगे । एयर इंडिया के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर कई महत्वपूर्ण उड़ानें है। ऐसे में कहा जा सकता है कि नए मैनेजमेंट के साथ डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं।
एयर इंडिया के इतिहास की बात करे तो इसकी शुरुआत अप्रैल 1932 में हुई थी। इसकी स्थापना JRD टाटा ने की थी। इस समय इसका नाम टाटा एयरलाइंस हुआ करता था। JRD टाटा ने महज 15 की उम्र में साल 1919 को शौकिया तौर पर हवाई जहाज उड़ाया था। लेकिन शौक जुनून बन गया और JRD टाटा ने अपना पायलट का लाइसेंस ले लिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंडिया से सामान्य फ्लाइट्स शुरू की गई तब इसका नाम एयर इंडिया रखा गया।
निकिता सिंह
0 टिप्पणियाँ