Ticker

8/recent/ticker-posts

Header Ads Widget


 

Coronavirus news: कपूर खानदान में कोरोना की दहशत



नई दिल्ली: बोनी कपूर की छोटी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव पायी गयीं है। वे अब होम क्वारंटीन हैं। हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गये थे, हांलांकि अब सभी की हालत स्थिर हो रही है


खुशी कपूर ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें वह संक्रमित मिली थी। खुशी को कोरोना होने के बाद उनके पिता बोनी कपूर और उनकी बहन जान्हवी कपूर ने भी अपनी जांच करायी थी। कपूर खानदान के ये सितारे अब घर पर ही क्वारंटीन हैं


Also read

COVID-19 update: अमेरिका में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 11 लाख मरीज, बना विश्व रिकॉर्ड


जान्हवी ने खुद दी जानकारी

बीते दिनों एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दर्शकों के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह थर्मामीटर हाथ में लिये हुए दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, साल का वह समय फिर से। इसके बाद से ही उनके फैंस जान्हवी कोरोना पॉजिटिव पाये जाने का कयास लगा रहे हैं।


अर्जुन कपूर भी आ चुके हैं जद में

पिछले दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। उनके साथ परिवार के दो और सदस्य अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गये थे। अर्जुन कपूर के पॉजिटिव होने के बाद बॉनी कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया था, हांलांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


Also read

COVID-19 update: अमेरिका में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 11 लाख मरीज, बना विश्व रिकॉर्ड


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ