नई दिल्ली: अऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है, कि अगर सोशल मीडिया पर किसी तरह की भ्रामक अफवाह फैलायी गयी, तो उसे पांच साल तक की सजा हो सकती है। और भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है
रियाद में होने वाले कंसर्ट में महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी की अफवाह उड़ने के बाद अधिकारियों का ये बयान आया है।
दरअसल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक कंसर्ट होने वाला था। लेकिन इस दरम्यान सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की अफवाह फैल जाती है, और इस कंसर्ट को रद्द कर दिया जाता है।
सऊदी महिलाओं ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया, कि उनके साथ उस रात जो हुआ वो इसके बारे में सोशल मीडिया पर लिखने से भी बच रहीं हैं।
हालांकि एंटरटेनमेंट चीफ तुर्की अल शेख ने सोशल मीडिया पर हुई इस बातचीत को महज फर्जी बताया है।
14 जनवरी की शाम को रियाद में कोरियाई पॉप बैंड स्ट्रे का आयोजन होना था। लेकिन भारी बारिश एवं ठंडी हवाओं के चलते इसे भी रद्द करना पड़ा।
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है, कि कंसर्ट रद्द होने के बाद उस दिन क्या हुआ था। साथ ही अधिकारियों की चेतावनी के बाद सऊदी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
~ RL Harsh
0 टिप्पणियाँ