Ticker

8/recent/ticker-posts

Header Ads Widget


 

Uttar pradesh election 2022: प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने बारा विधानसभा से अजय भारती (मुन्ना भैया) को प्रत्याशी बनाने का किया समर्थन



लखनऊ: प्रयागराज की बारा विधानसभा के जसरा ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।


जसरा ब्लॉक के ग्राम सभा बसहरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की गई। जिसमें बारा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी के सम्बन्ध में मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी जरूरी कोविड़ गाइडलेंस का पालन भी किया।


बैठक में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह पटेल ने कहा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं संगठन में सबसे लोकप्रिय नाम अजय भारती (मुन्ना भैया) का लिया जा रहा है। मुन्ना भैया ने अपने सरल व्यक्तित्व से बारा की जनता को भी प्रभावित किया है।


बारा विधानसभा के हर वर्ग का यही मत है, कि 264 बारा विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी अजय भारती (मुन्ना भैया) अगर इस विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतरते हैं, तो सपा की जीत तय है। 


इस बैठक में उपस्थित रहे, विधानसभा उपाध्यक्ष सुधीर सिंह दुर्गा कुशवाहा, सुनील सिंह, कमलाकर सिंह, कौशल किशोर, शेरा यादव, नत्थू सिंह, भूषण पटेल, शिवेन्द्र सिंह, मानस राज यादव, सुनील यादव, पवन पटेल, सचिन, प्रशांत आदि सपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ