Ticker

8/recent/ticker-posts

Header Ads Widget


 

Delhi MCD Election 2022: चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलो गेम शुरू

 


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) से नगर निगमों के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को भाजपा की प्रिया चौधरी और कांग्रेस के पवन शर्मा को पार्टी में शामिल कराया। बवाना विधानसभा से आप विधायक जय भगवान उपकार ने टोपी और पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। 


इस दौरान आम आदमी पार्टी से आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद थे।प्रिया चौधरी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट रही हैं। वह डूसू की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रही हैं।

 

वहीं पवन शर्मा का कांग्रेस से लंबा नाता रहा है। वर्ष 1998 से अब तक कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं।जिला बाबरपुर व घोंडा विधानसभा क्षेत्र में भी कई पदों पर रहे हैं।

 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कामों को देखते हुए देशभर से लोग आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं। 


इसी कड़ी में रविवार को भाजपा नेता और ड़ूसू की पूर्व उपाध्यक्ष प्रिया चौधरी को टोपी और पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।बता दें कि दिल्ली में अगले महीने निगम चुनाव प्रस्तावित है। इसे देखते हुए नेता पाला बदलने लगे हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ