Auraiya: बेटी का प्रेम विवाह करना उसके पिता को इतना नागवार गुजरा की उसने बेटी को उसके प्रेमी के साथ जाने पर उसने अपना व दो बेटों का सिर के बालों का मुंडन करवाकर सांकेतिक पिंडदान कर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर थाना पुलिस ने जल्दबाजी करते हुए कागजात देखे और लड़की को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया। पुलिस से भरोसा लगाए उसके भाई ने जब बहन को दूसरे के साथ जाते देखा तो मूर्छित हो गया जिसे एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया । जहां से वह रेफर कर दिया गया।
ये है पूरा मामला
दिबियापुर कस्बा के रेलवे क्रासिंग के निकट की 19 साल की बेटी का मोहल्ले के सराफा व्यपारी विष्णु के बेटे शिवा से प्रेम प्रसंग था। शिवा अपने पिता की ज्वलेरी की दुकान पर बैठता था। दुकान जाते समय वह लड़की के घर के बाहर से ही निकलता था। दोनो मे कब नजर मिली और प्यार हो गया कोई जान नहीं पाया। दोनो एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों मे प्रेम प्रसंग चलता रहा लेकिन परिजनों को भनक भी नहीं लगी। इस बीच दोनों ने आर्य समाज व कोर्ट मे मैरिज कर ली।
शुक्रवार को यह बात अपने परिजनों को बताई की उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। इस पर परिजन ने इसका विरोध किया और कहा की वह यह स्वीकार नहीं करेंगे। घर पर विवाद हुआ तो लड़का भी आ गया और लड़की से साथ चलने को कहा। लड़की प्रेमी के साथ चलने लगी तो।दोनो पक्षों मे कहासुनी हुई। होने के बाद लड़का लड़की थाने को चल दिये। पुलिस दोनो को थाने ले गई। लड़की लड़के का हाथ पकड़कर थाने गई।
कहा- आज से मेरी बेटी मर गई
यह बात पिता को रास नहीं आई और पिता ने दो बेटों के साथ मुंडन संस्कार् कर लिया और सांकेतिक पिंडदान करके अंतिम संस्कार कर दिया, कहा की अब मेरी बेटी मर गई। उधर थाने मे पुलिस ने कोर्ट मैरिज के कागज देखे और बालिग़ होने के प्रामाणपत्र तो तुरंत ही लड़की को प्रेमी के साथ जाने दिया। थाने मे पुलिस से आस लगाए गया लड़की के भाई ने जब प्रेमी के साथ बहन को जाते देखा तो वह घर आया और जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से तमाम तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।
ये भी पढ़ें: UP मायावती ने नहर में छलांग लगाकर की खुदकुशी
0 टिप्पणियाँ